फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, धारदार हथियार से पति ने कर दी हत्या

Thu, 27 Feb 2020 03:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरार
विज्ञापन
Knife
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कुरार में पुलिस ने गुरुवार को एक 38 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसपर कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। आरोपी का नाम दिनेश परशुराम मोरे हैं। कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बाबासाहेब सालुंखे ने कहा कि उसने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया।

विज्ञापन


दंपति के तीन बच्चे हैं। आरोपी सिक्योरिटी के तौर पर काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध चल रहा हैं। पीड़ित पर हमला करने के बाद मोरे घटनास्थल से भाग गया और इलाके में छिप गया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के कई निशान हैं। मोरे को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें