फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान पर रेप का आरोप, शिकायत करने पर पीड़िता को स्कूल से निकाला

Wed, 29 Nov 2017 06:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सैन्यकर्मी द्वारा स्कूल की एक लड़की के साथ कथित रेप की खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र सरकार और रक्षा सचिव को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों पर संज्ञान लिया, जिनमें कहा जा रहा है कि 15 वर्षीय लड़की को लातूर जिले में स्कूल से इसलिए निष्कासित कर दिया था क्योंकि उसने सैन्यकर्मी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की के मुताबिक, सैन्यकर्मी ने शादी का झूठा वादा कर अप्रैल में उसके साथ रेप किया था। 

वहीं जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि लातूर जिला कलेक्टर जी श्रीकांत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि लड़की को स्कूल से निष्कासित नहीं किया गया, बल्कि  उसके भाई के अनुरोध पर लड़की को स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल के हेडमास्टर से मामले की जानकारी मांगी गई है। स्कूल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें