फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ के निर्विघ्न समापन पर 'दो रातें भारी', फिर भी 45 दिन तक दिखी आस्था की पराकाष्ठा

Wed, 26 Feb 2025 08:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाकुंभ 2025 का समापन हो चुका है। सनातन की पावन स्मृतियों में स्नानार्थियों के आंकड़ों के अलावा भी कई पन्ने जुड़े हैं। प्रयागराज में संगम की रेती पर कल्पवास करने वाले श्रद्धालु अब अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। इस मौके पर एक नजर उन दो दुखद हादसों पर जिनके कारण महाकुंभ 2025 का निर्विघ्न समापन नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ 2025 की पूर्णाहुति के साथ सनातन के सबसे बड़े महासमागम से जुड़ी स्मृतियां कौंध रही हैं। 66.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अमृतस्नान के दिन जब साढ़े 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे तो आधी रात के बाद दो से तीन बजे के बीच मची भगदड़ के कारण 30 लोगों की मौत ने श्रद्धालुओं को गमगीन कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था की पराकाष्ठा दिखी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन के आश्वासन के बाद बड़ी संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाते रहे। इसी का नतीजा रहा कि महाशिवरात्रि के दिन जब 45 दिनों के इस महासमागम की पूर्णाहुति हुई तो पावन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 66.21 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया।

मौनी अमावस्या के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा
महाकुंभ की अवधि में मौनी अमावस्या के दिन हुए दुखद हादसे के अलावा एक और हादसा राष्ट्रीय राजधानी में हुआ। डुबकी लगाने और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जमा हुए लोगों के बीच 15 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे मची भगदड़ के कारण 18 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


दोनों हादसों से सरकार और प्रशासन ने सबक सीखा। मुस्तैदी के साथ तमाम बंदोबस्त किए और सनातन का महासमागम समाप्त हो गया।

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, कौन जिम्मेदार?
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं रेलवे ने घटना के बाद मुआवजे का एलान कर दिया है। इस घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत केजरीवाल ने शोक जयाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें