मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था। इन दिन प्रयागराज रेल मंडल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है।
उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरुआत गई है। मकर संक्रांति के अमृत स्नान पर्व पर करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में प्रयागराज रेलवे मंडल ने भी अमावस्या के दिन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है, जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा। वहीं, यूपी रोडवेज के रिकॉर्ड आठ हजार बसों में से सात हजार की आवाजाही प्रदेश के सभी जिलों में होगी। एक हजार बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था। इन दिन प्रयागराज रेल मंडल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है।
मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे। यूपी सरकार, स्थानीय प्रशासन समेत प्रयागराज रेल मंडल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ट्रेनों के आवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने और सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और अतिरिक्त आश्रय स्थलों का प्रबंधन कर लिया गया है। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके इसलिए अलग-अलग स्टेशनों के लिए अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालु अपने कलर के माध्यम से अपना स्टेशन पहचान पाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें सबसे अधिक ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी। इसके अलावा मण्डल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नियमित ट्रेनों का संचालन भी समय अनुसार किया जाएगा। किसी स्टेशन से एक दिन में 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। कुंभ 2019 में मौनी अमावस्या के पर्व पर लगभग 85 मेला स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन हुआ था। प्रयागराज रेलवे से चलने वाली नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों की संख्या के अनुमान से मौनी अमावस्या के दिन लगभग हर 4 मिनट पर एक ट्रेन का संचालन होगा।