फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2019 : इलाहाबाद से वाराणसी तक जनवरी में शुरू होगी स्टीमर सेवा

Sat, 04 Aug 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार का कहना है कि अगले साल इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद से वाराणसी के बीच स्टीमर फेरी सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए इस साल नवंबर-दिसंबर में गंगा नदी में ड्रेजिंग (गाद निकालने का काम) शुरू हो जाएगी। इसके बाद जनवरी से इस मार्ग पर फेरी सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सड़क परिवहन, नौवहन एवं नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर-दिसंबर में वाराणसी से इलाहाबाद के बीच गंगा नदी में ड्रेजिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही वाराणसी में चार स्थानों पर स्टीमर के ठहराव के लिए डेक और मिनी टर्मिनल बनाये जा रहे हैं। सब कुछ दिसंबर तक पूरा हो जाएगा ताकि जनवरी से वहां फेरी सेवा शुरू हो जाए। बताया जाता है कि इस रूट पर अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण फेरी सर्विस शुरू करेगा। 

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक पर प्रथम चरण में वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में जलमार्ग विकसित किया जा रहा है। नवंबर तक वाराणसी टर्मिनल का कार्य पूरा करने के साथ ही जहाजों का संचालन किया जाना है। इसके बाद वाराणसी से इलाहाबाद और आसपास के जिलों में भी ऐसी सुविधा शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें