फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: उज्जैन में दूल्हे की तरह सजे तीनों लोकों के स्वामी, त्र्यंबकेश्वर से काशी विश्वनाथ तक पूजा-पाठ

Fri, 08 Mar 2024 06:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/वाराणसी/प्रयागराज

सार

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के तमाम मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का हुजूम टूट पड़ा है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर हो या फिर काशी का विश्वनाथ मंदिर भक्त उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। महाकाल को दूल्हे की भांति ही सजाया गया है। 
विज्ञापन
Happy Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। भस्म आरती के भगवान का शृंगार किया गया।  

 

विज्ञापन

 

 

 

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

 

 

 

सुदर्शन पटनायक ने बनाई भगवान शिव की कलाकृति
ओडिशा के सुप्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी में 500 शिवलिंग से भगवान शिव की रेत से कलाकृति बनाई।

 

 

 

बिस्कुट का उपयोग करके केदारनाथ मंदिर की छवि
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रेत कलाकारों ने मिलकर बिस्कुट से केदारनाथ मंदिर की छवि बनाई है। 

 

 

पिछले साल हमने 1,111 बिस्कुट से बनाया शिवलिंग
इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता ने बताया कि हमने बिस्कुट का उपयोग करके केदारनाथ मंदिर की छवि बनाई है। पिछले साल हमने 1,111 बिस्कुट से एक शिवलिंग बनाया था। उसके बाद से ही हमारे मन में विचार आया कि बिस्कुट से एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए।

 

 

 

अलीगढ़ में आधी रात से ही जल चढ़ाना शुरू
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अलीगढ़ जिले के शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मध्यरात्रि से कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाना शुरू किया, जो 8 मार्च दोपहर तक जारी रहेगा। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम और मंगलेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में कांवड़ियों की कतार लगी रही। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा।

 

काशी में शिव विवाह के साक्षी बनेंगे शिवभक्त
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्त भगवान शिव और माता गौरा के विवाह के साक्षी बनेंगे। पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का आवास जनवासा बनेगा तो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह मंडप में तब्दील हो जाएगा। शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग और शुक्र प्रदोष के संयोग में महाशिवरात्रि का महापर्व मनेगा। भगवान शिव और मां गौरा के विवाहोत्सव के आयोजन होंगे।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। भक्त देर रात से ही अपने ईष्ट का इंतजार कर रहे थे। 

अमृतसर में भक्तों की लंबी कतारें
पंजाब के अमृतसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवाला बाग भाईयां मंदिर में सुबह-सुबह भक्तों की लंबी कतार देखी गई। 

दिल्ली में भी महाशिवरात्रि की धूम
महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने महिपालपुर में स्थापित विशाल शिव मूर्ति के दर्शन किए। सुबह-सुबह ही वहां भक्तों की भारी उपस्थित रही। 
विज्ञापन

रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें