फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: देश में महाशिवरात्रि की धूम; राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, राहुल ने कही यह बात

Wed, 26 Feb 2025 10:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!'
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की।  

विज्ञापन




राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे और हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।'

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लिखा, 'सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव।' इस दौरान राहुल ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह महादेव का अभिषेक करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

PM Modi - फोटो : X/@BJP4India
प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में उनके संघर्ष से भरे अमूल्य योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था। उन्हें हिंदुत्व की विचारधारा का प्रबल समर्थक माना जाता है।

'संघर्ष से भरे अमूल्य योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता'
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी देशवासियों की ओर से वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में उनके तप, त्याग, साहस और संघर्ष से भरे अमूल्य योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें