फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Cabinet: शिंदे सरकार का दिव्यांग कर्मचारियों को तोहफा, पदोन्नति में चार फीसदी आरक्षण देने को मंजूरी

Wed, 19 Apr 2023 05:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैबिनेट ने यह भी फैसला किया है कि पिछड़े वर्ग की महिलाओं को ओपन कैटेगरी के तहत उनके आरक्षित पदों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट पेश करने की कोई जरूरत नहीं है। 
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को सेवा में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में चार प्रतिशत के आरक्षण को मंजूरी दे दी है। दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र दिव्यांग लोगों के कल्याण के लिए दिव्यांग विभाग स्थापित करने वाला पहला राज्य बना था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंत्रालय से बताया गया कि दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति पर फैसला कैबिनेट बैठक में सुनाया गया था। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले की तर्ज पर है।

कैबिनेट ने यह भी फैसला किया है कि पिछड़े वर्ग की महिलाओं को ओपन कैटेगरी के तहत उनके आरक्षित पदों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट पेश करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा कैबिनेट ने  'मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर योजना' के तहत 30 प्रतिशत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा के तहत लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें