फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में नौ बच्चे घायल

Wed, 09 May 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर बुधवार शाम करीब 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में बताया जा रहा है। इससे अफगानिस्तान-तजाकिस्तान-पाकिस्तान का क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटके शाम को 4:15 बजे उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। इनमें दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है। 

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया। वहां इसकी तीव्रता 5.5 थी। पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधिकेंद्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन


भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया। पाकिस्तान में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें