फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट: डीजीपी राष्ट्रीय ध्वज और चिह्नों का दुरुपयोग रोकें, उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए

Thu, 06 Jan 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई

सार

यह आदेश चेन्नई के मुकुंद चंद्र बोथरा की 2014 की याचिका को निस्तारित करते हुए दिए गए। बोथरा ने बताया था कि पूर्व कांग्रेस सांसद आर अंबरेसू ने राष्ट्रीय चिह्न का अपने फायदे के लिए दुरुपयोग कर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के डीजीपी को बुधवार को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ध्वज, नामों, चिह्नों, सील आदि का अपात्र लोगों द्वारा दुरुपयोग न किया जाए। साथ ही अखबारों व टीवी में विज्ञापन देकर लोगों से कहें कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे इन्हें एक महीने में हटा लें। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतीक व नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम 1950 के तहत उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रदेश सरकार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त, डीजीपी आदि उन अधिकारियों कोजागरूक करें जिनके जरिए इनके दुरुपयोग की जानकारी दर्ज की जा सकती है।

यह था मामला
यह आदेश चेन्नई के मुकुंद चंद्र बोथरा की 2014 की याचिका को निस्तारित करते हुए दिए गए। बोथरा ने बताया था कि पूर्व कांग्रेस सांसद आर अंबरेसू ने राष्ट्रीय चिह्न का अपने फायदे के लिए दुरुपयोग कर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में उन्हें 21 दिन जेल में रहना पड़ा। वर्तमान में अंबरेसू और बोथरा दोनों का निधन हो चुका है, इसलिए हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका पर आगे विचार करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें