एआईडीएमके के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी ने कार्यालय को खोलने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एन.सतीश कुमार ने आदेश पारित करते हुए राज्य सरकार की कार्रवाई को रद्द कर दिया।
गत 11 जुलाई को पलानीस्वामी और ओ.पनीसेल्वम के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने एआईएडीएमके मुख्यालय को सील कर दिया था। वहीं एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को एआईडीएमके मुख्यालय से सील हटाने और चाबी सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का पलानीस्वामी को चाबी सौंपने का आदेश
दरअसल एआईएडीएमके के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी ने कार्यालय को खोलने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एन.सतीश कुमार ने आदेश पारित करते हुए राज्य सरकार की कार्रवाई को रद्द कर दिया। कोर्ट ने सील हटाने और पलानीस्वामी को चाबी सौंपने का निर्देश दिया। इसके अलावा कार्यालय को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया।
एक महीने तक मुख्यालय में प्रवेश नहीं करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता
वहीं कोर्ट ने पार्टी के अपदस्थ नेता ओ.पनीरसेल्वम की उस याचिका को खारिज किया जिसमें पार्टी मुख्यालय को कब्जा देने के लिए मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक महीने तक मुख्यालय में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
एनआईए ने हथियार केस में चलाया तमिलनाडु में तलाशी अभियान
केरल में हथियारों की बरामदगी के मामले में एनआईए ने बुधवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर में तलाशी अभियान चलाया। कोच्चि से आई एआईए की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान कुछ कैदियों से भी पूछताछ की। तलाशी अभियान चेन्नई में भी चलाया गया।
पिछले साल भारी मात्रा में बरामद किया गया था ड्रग्स
पिछले साल केरल में विझिंजम तट पर एक बोट से भारी मात्रा में ड्रग्स, एके-47 और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया था। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।