फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की तमिलनाडु सरकार को दो टूक: खाली पड़े सभी बोरवेल बंद करने का निर्देश, छह सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Wed, 04 Nov 2026 10:15 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु

सार

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने राज्य सरकार को थूथुकुडी जिले में सभी खाली पड़े बोरवेल और खदानों के गड्ढों को छह सप्ताह के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले को अनुपालन रिपोर्ट के लिए सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
कोर्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को थूथुकुडी जिले में छोड़े गए सभी बोरवेल और खदानों के गड्ढों को छह सप्ताह के भीतर बंद कराने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति पी. वेलमुरुगन और न्यायमूर्ति केके रामकृष्णन की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। अदालत ने मामले को छह सप्ताह बाद अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन


यह जनहित याचिका थूथुकुडी निवासी एसएमए पोन गांधीमथिनाथन ने दायर की थी। इसमें जिले में छोड़े गए कुओं, बोरवेल और खदानों के गड्ढों को सुरक्षित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने इन स्थानों को बंद कराने की आवश्यकता पर अदालत का ध्यान आकर्षित किया था। मामले का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्धारित समयसीमा में सभी छोड़े गए बोरवेल और खदानों के गड्ढों को बंद कराने का निर्देश दिया। अब सरकार को छह सप्ताह के भीतर आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें