फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नाथूराम गोडसे मामला: मद्रास हाईकोर्ट ने कमल हासन को दी अग्रिम जमानत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : File Photo

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई बेंच ने अग्रिम जमानत दे दी है। हासन के गोडसे वाले बयान के बाद उनके खिलाफ हिंदू मुनानी पार्टी ने मामला दर्ज किया था।

 





इससे पहले हासन ने कहा था कि जनसभा में उनपर हमला होने के बाद भी उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है। कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था।


ऐसा कहने के बाद उनकी भाजपा और हिंदू संगठनों ने काफी निंदा भी की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि राजनीति की गुणवत्ता नीचे गिरती जा रही है। मैं खतरा महसूस नहीं कर रहा हूं। हर धर्म में आतंकी होते हैं। हम ये दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास ये बताता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं।"


वहीं गुरुवार को कमल हासन तमिलनाडु के अरावाकुरुची में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों ने मंच पर अंडे और पत्थर फेंके। हासन मंच से ऊतर गए। उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस बाद में दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर पूछताछ के लिए ले गई। इससे पहले हासन पर मदुरई के तिरुप्पारनकुंद्रम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान चप्पल फेंकी गई थी। 


1947 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसपर दिए बयान को लेकर हासन ने राजनीति को गरमा दिया है। 64 साल के राजनेता ने 13 मई को तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कहा था, 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।'



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next