फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धार्मिक अधिकारों में बाधा न डालें': कार्तिगई दीपम विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, प्रतिबंधों पर पुनर्विचार के निर्देश

सार

मद्रास हाईकोर्ट ने कार्तिगई दीपम विवाद पर तमिलनाडु सरकार से मदुरै में लगाए गए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि ये पाबंदियां भक्तों के धार्मिक अधिकारों में बाधा डाल सकती हैं। मामला तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक दीप जलाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
कार्तिगई दीपम पर हाईकोर्ट की टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह तिरुप्परनकुंद्रम में 'कार्तिगई दीपम' विवाद के संबंध में मदुरै के लिए जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों पर पुनर्विचार करे।
विज्ञापन


पीठ ने क्या कहा? 
न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन और न्यायमूर्ति एम.डी. सुमति की पीठ ने इन प्रतिबंधों पर सुनवाई करते हुए कहा कि ये पाबंदियां संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत भक्तों के अपने धर्म का पालन करने और उसे मानने के अधिकार में बाधा डाल सकती हैं। यह सुनवाई उन याचिकाओं पर हो रही थी, जिनमें तिरुप्परनकुंद्रम में 'कार्तिगई दीपम' जलाने को लेकर बीएनएसएस की धारा 163 के तहत मदुरै में लागू किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों को चुनौती दी गई थी।
 
याचिकाओं में क्या था? 
इन याचिकाओं में कलेक्टर के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जो 23 नवंबर की रात को जारी किया गया था। इससे पहले 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित 'दीपथून' (पत्थर के खंभे) पर एक बार पारंपरिक दीप जलाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने मंगलवार को मदुरै कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आज शाम तिरुप्परनकुंद्रम 'दीपाथून' में पारंपरिक दीप जलाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करें। इसके साथ ही, अदालत ने पुलिस द्वारा निषेधाज्ञा के तहत हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने का भी आदेश दिया।

क्या मांग की गई थी? 
याचिकाओं में मांग की गई थी कि भक्तों को पहाड़ी की तलहटी में इकट्ठा होने और दीप जलाने की प्रक्रिया देखने की अनुमति दी जाए। यह भी कहा गया कि ये प्रतिबंधात्मक आदेश सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन करते हैं और अदालत की अवमानना के समान हैं।

इस पर पीठ ने टिप्पणी की, 'अगर निशांत (कलेक्टर) सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का सामना करने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें ऐसा करने दें।' जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण और पुलिस उपायुक्त ए.जी. इनिगो थिव्यान खुद अदालत में न्यायाधीशों के सामने पेश हुए। इसके बाद, पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि इस तरह के व्यापक प्रतिबंध भक्तों के अधिकारों में बाधा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें