फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट से चिदंबरम को राहत, आयकर विभाग का नोटिस खारिज

Wed, 15 Nov 2017 01:24 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन
 मद्रास हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम को राहत देते हुए उनके और उनके परिवार के खिलाफ आयकर विभाग के नोटिस को खारिज कर दिया है। दरअसल आयकर विभाग चाहता था कि पूर्व वित्त मंत्री का परिवार अपने कॉफी एस्टेट से हुई आमदनी पर कर चुकाए। यह मामला 2008-09 का था।
विज्ञापन



न्यायमूर्ति टी एस शिवागनम ने सोमवार को 31 मार्च, 2016 के मांग नोटिस और 30 दिसंबर के कर पुनर्मूल्यांकन आदेश को खारिज कर दिया। उस आदेश में चेन्नई के आयकर सहायक आयुक्त ने चिदंबरम और अन्य को 6 लाख रुपये कर चुकाने को कहा था।
विज्ञापन


पढ़ें- चिंदबरम बोले- गुजरात चुनाव की वजह से GST में बदलाव के लिए केंद्र हुआ मजबूर

चिदंबरम ने अपनी याचिका में अपने एस्टेट से कॉफी और गोल मिर्च की बिक्री को कृषि आय बताते हुए कर में छूट का दावा किया था, जो 2008-09 में मान्य थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें