तमिलनाडु विधानसभा में पलानीसामी के बहुमत साबित करने के बाद विश्वासमत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची डीएमके के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में हुए हंगामे का वीडियो मांगा है।
हाइकोर्ट ने इस मामले में असेंबली सचिव, स्पीकर, गवर्नर के सचिव, सीएम पलानीसामी के सचिव और राज्य के सचिव को नोटिस जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 10 मार्च को होनी है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में 18 फरवरी को जबरदस्त हंगामे तोड़फोड़ के बीच पलानीसामी ने बहुमत साबित कर दिया था, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके विरोध पर अड़ी रही।