दिनाकरन गुट के 18 विधायकों की याचिका पर सुनवाई को मद्रास हाईकोर्ट ने 23 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। 18 विधायकों की ओर से तमिलनाडु विधानसभा में फिर से शामिल किए जाने के लिए याचिकाएं डाली गई थीं। कोर्ट से सुनवाई स्थगित करने के साथ राज्य के सीएम ई पनालीसामी को निर्देश दिए हैं कि वो 23 अक्तूबर से पहले अपना पक्ष कोर्ट में दर्ज करें।
बता दें कि दिनाकरन गुट की ओर से लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर ने 18 विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दिनाकरन ने स्पीकर के इस फैसले के बाद ये कहा था कि पनालीसामी सरकार फ्लोर टेस्ट में नाकाम न हो जाए, इसलिए विधायकों को बाहर कर दिया गया। हालांकि, सभी विधायकों ने मद्रास हाईकोर्ट में इंसाफ के लिए गुहार लगाई है।
Madras HC adjourned hearing on individual writ petitions filed by 18 disqualified MLAs backed by #TTVDhinakaran to 2nd November— ANI (@ANI) October 9, 2017
दरअसल, सत्तारुढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक दो हिस्सों में बंट गई है। एक गुट सीएम पनालीसामी का है, जिसमें उपमुख्यमंत्री पनीरसेलवम भी शामिल हैं और दूसरे गुट वीके शशिकला का है। शशिकला के गुट में टीटीवी दिनाकरन शामिल हैं और वे लगातार सरकार की मनमानी का विरोध कर रहे हैं।
पढ़ें: तमिलनाडु: पैरोल पर बाहर आईं शशिकला, केवल पति से मिलने की इजाजत