गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत को तेजी से विकास करती हुई अर्थव्यवस्था बताया। वो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भारत साल 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बना लेगा।
हमारी अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब है और हम 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को 2030 तक हासिल कर लेंगे। इस बीच उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ये देश की बड़ी समस्याओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
People have now started believing that India will be among top 3 economies of world by 2030: HM Rajnath Singh in Chennai pic.twitter.com/j5Y6KxVyRh
— ANI (@ANI) October 9, 2017
Terrorism is a big challenge for many nations, today. Our PM has raised the issue very strongly and effectively at international forums: HM pic.twitter.com/LGvaPXP2Vm
— ANI (@ANI) October 9, 2017
पढ़ें: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, कहा-शहीदों के परिवारों को मिलेंगे अब एक करोड़
बता दें कि केंद्र के नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अर्थव्यवस्था की आलोचना की जा रही है। इस पर राजनाथ सिंह से पहले पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी सफाई पेश कर चुके हैं।
वहीं विपक्ष अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनवरी-अप्रैल 2017 के बीच 1.5 मिलियन लोगों ने नौकरी गंवा दी। कांग्रेसी नेता ने पूछा कि हम लोग 2014 की बड़ी आशाओं वाली गर्मियों से निराशाजनक पतझड़ में कैसे पहुंच गए?
बता दें कि भारत की आर्थिक विकास दर अप्रैल-जून तिमाही में 5.7 फीसदी रही, जो मोदी सरकार के तीन साल में सबसे कम है और यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब भारत की विकास दर चीन से कम रही है। इस गिरावट का कारण यह है कि नोटबंदी का प्रभाव लंबे समय तक कायम रहा और जीएसटी लाॉन्च होने से पहले विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती आ गई।