फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर से बाहर निकले तो कहलाएंगे 'समाज के दुश्मन', पुलिस कर रही ऐसी कार्रवाई

Mon, 23 Mar 2020 06:00 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, मंदसौर/ बरेली
विज्ञापन
पुलिस ने बेवजह घुमने वाले लोगों के हाथ में थमाएं पोस्टर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन में भी बाहर निकल रहें हैं और धारा 144 की पालन नहीं कर रहे। ऐसे में इस प्रकार के लोगों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश और यूपी पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में पुलिस ने धारा 144 का पालन नहीं करने वालों से निपटने के लिए नया तरीका निकाला है। जो लोग धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं, मंदसौर पुलिस उन लोगों का एक पेम्पलेट के साथ फोटो खींच रही हैं। पेम्पलेट पर लिखा है, ' मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।  


 

एसपी हितेश चौधरी ने कहा कि यह लोगों को घर में रखने के लिए एक सामाजिक प्रयोग का हिस्सा है।

वहीं कल जनता कर्फ्यू के दौरान भी यूपी के बरेली में भी पुलिस कुछ इसी अंदाज में नजर आई थी। जो लोग कल जनता कर्फ्यू के दौरान बिना कसी वजह के सड़कों पर घूमते नजर आए पुलिस ने उनके हाथों में पोस्टर थमा दिए। इन पोस्टरों पर भी यहीं लिखा था कि मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लॉकडाउन के आने वाले दिनों में इस बात का पता चलेगा कि पुलिस का यह सामाजिक प्रयोग कितना सफल होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें