प्रवासी कामगारों के लिए बना श्रमिक आयोग
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों की मदद के लिए श्रमिक आयोग का भी गठन किया है। ये आयोग मजदूरों के कल्याण और विकास के साथ ही मजदूरों को रोजगार मुहैया कैसे हो इस दिशा में काम कर रहा है।
इसके अलावा प्रदेश में मजदूरों का मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल योजना में पंजीयन करवाकर उन्हें लाभ पहुंचा जा रहा है। इस योजना में प्रदेश के मूल निवासी मजदूरों को चिन्हित कर उनका पंजीयन किया जा रहा है। डाटा बेस तैयार कर रणनीति बनाई जा रही है मजदूरों को कैसे उसकी योग्यता के हिसाब से कहां और कैसे रोजगार दिलाया जा सकता है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष सरकार ने राज्य के अलग अलग जिलों में फंसे मजदूरों को राशन देने के साथ ही उनके राज्य भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की थी। सरकार ने कोविड जांच के बाद ही मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था।