फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी उपचुनाव : दिग्विजय सिंह के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी ईवीएम पर उठाए सवाल

Tue, 10 Nov 2020 12:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं नौ सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी भी आगे चल रही है।

विज्ञापन



उपचुनावों के परिणामों को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने जो भी जनादेश दिया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करेगी। अगर पार्टी को इन चुनावों में जीत हासिल होगी तो दृढ़ता के साथ आगे बढ़ेगी। प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। इन चुनावों में परास्त होगी तो आगे संकल्प लेगी.उसके मुताबिक कार्य करेगी।



पटवारी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है। ये जीत शिवराज सरकार की नहीं है। ये चुनाव जनता और प्रशासन के बीच हो रहा है। कांग्रेस से कहां हुई चूक इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे परिणाम नहीं आए हैं। इन चुनावों में कहां चूक हुई ये नहीं बता सकते है। पूरे रिजल्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही हार जीत का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कि प्रदेश की 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट भी किया था और कई सवाल भी खड़े किए थे। 

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने अमर उजाला से कहा कि ये भाजपा के संगठन और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत की संगठनात्मक कार्यशैली की जीत है। भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांत को राज्य की जनता ने स्वीकार किया है।

तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस आत्ममुग्धता में निराधार आरोप लगाकर स्वयं का नुकसान कर रही है। पूर्व मंत्री पटवारी के आरोप इतना ही कहूंगा अगर ईवीएम में कोई दोष होता तो वे राऊ विधानसभा सीट से दो बार विधायक नहीं होते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें