फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF Annual Meeting: दावोस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ईरानी, वैष्णव और पुरी; दुनियाभर से जुटेंगे 2800 नेता

Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WEF Annual Meeting: डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में भारत के लगभग 100 सियासी और व्यापारिक नेता भी भाग लेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ तीन मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
wef
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 15 से 19 जनवरी तक होगी। इसमें साठ से ज्यादा देशों और सरकारों के प्रमुखों सहित दुनियाभर के 2,800 से ज्यादा नेता दावोस में मिलेंगे। इससे पहले डब्ल्यूईएफ के प्रमुख बोरगे ब्रेंडे ने कहा कि बैठक बहुत जटिल और सबसे चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक और आर्थिक परिदृष्य में होगी। 

विज्ञापन


तीन केंद्रीय मंत्री और तीन मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
'रिबिल्डिंग ट्रस्ट' की थीम के तहत होने वाली इस वार्षिक बैठक में भारत के लगभग 100 सियासी और व्यापारिक नेता भी भाग लेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ तीन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धारमैया शामिल होंगे।

शक्तिकांत दास और गौतम अदाणी भी पहुंचेंगे
भारत को आठ फीसदी से अधिक जीडीपी वृद्धि दर वाला प्रमुख देश बताते हुए ब्रेंडे ने कहा कि चुनावी मौसम के बीच में होने के बावजूद देश के कई मंत्री बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु तथा तेलंगाना के मंत्रियों के अलावा गौतम अदाणी, संजीव बजाज, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, सज्जन जिंदल, रोशनी नाडर मल्होत्रा, नंदन नीलेकणि, रिशद प्रेमजी और सुमंत सिन्हा समेत कई सीईओ भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


वार्षिक बैठक में रहेंगे चालीस से ज्यादा वित्त मंत्री
बैठक में 40 से ज्यादा वित्त मंत्री और 16 केंद्रीय बैंक के गवर्नर के साथ-साथ विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला के साथ दुनिया भर के 30 व्यापार मंत्री भाग लेंगे।

कार्यक्रम में ये विश्व नेता भी लेंगे हिस्सा
वैश्विक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें