फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मंदी में भी भव्य सजेगा राम दरबार, केंद्रीय मंत्री और सांसद भी निभाएंगे किरदार

Wed, 25 Sep 2019 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
Ram Leela - फोटो : सांकेतिक (फाइल)
विज्ञापन

देश में चल रही आर्थिक मंदी का असर बड़ी-बड़ी कंपनियों को अपनी चपेट में ले चुका है। लेकिन देश की सबसे बड़ी रामलीला कमेटी 'लवकुश रामलीला कमेटी' का दावा है कि उसके कार्यक्रमों पर आर्थिक मंदी का कोई असर नहीं पड़ा है। इसके उलट कमेटी का दावा है कि इस बार की रामलीला पहले से ज्यादा भव्य होगी। खर्च में कटौती की बजाय कलाकारों, नए कपड़ों और 15 अलग-अलग सेट बनाने में ज्यादा खर्च किया गया है।

विज्ञापन

इस बार अलग-अलग सेट बनाने के लिए तकनीकी का ज्यादा बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा और लोग लंबे समय तक इसे भूल नहीं पाएंगे। आसमानी दृश्यों में भी भव्यता प्रदान करने के लिए लेजर शो का विशेष प्रयोग किया जाएगा। इस बार रामलीला को विशेष भव्यता देने के लिए 15 विशेष गीत रिकॉर्ड करवाये गए हैं।

क्रेनों का होगा इस्तेमाल

लालकिले के मैदान में रामलीला पेश करने वाली लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि सभी प्रमुख किरदारों के लिए 502 नई ड्रेसेज बनवाई गई हैं। रामलीला के दौरान राम दरबार और रावण की राजसभा के अलावा युद्ध क्षेत्र का सजीव अनुभव देने के लिए तकनीकी का विशेष प्रयोग किया जाएगा। ऐसा करने में तकनीकी का बड़ा योगदान होगा। इस बार आसमानी दृश्य अंजाम देने के लिए दो बड़ी क्रेनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री और सांसद भी निभाएंगे किरदार

इस वर्ष होने वाली रामलीला कमेटी में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ऋषि अगस्त्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे। डॉ. हर्षवर्धन जनक की भूमिका में होंगे, तो दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे। गगन मिलक राम, अंजना सिंह सीता, निर्भय वाधवा हनुमान और अवतार गिल रावण के पात्र निभाएंगे। विजेंद्र गुप्ता ऋषि अत्रि, विजय सांपला हिमालय, कुलजीत चहल केवट और विजय जॉली इंद्रदेव की भूमिका निभाएंगे।

रामलीला में भी नो प्लास्टिक थीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने की मुहिम चल पड़ी है। इसी तर्ज पर लवकुश रामलीला कमेटी का थीम भी नो प्लास्टिक पर आधारित होगा। आयोजकों का कहना है कि इस बार मेले में प्लास्टिक के इस्तेमाल को न्यूनतम करने की कोशिश की जाएगी। पूरे आयोजन की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। हर दर्शक को मेला क्षेत्र में जाने के लिए स्कैनर गेट से जाना होगा। लगभग एक हजार स्वयंसेवक पूरी रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सहयोग करते नजर आएंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें मेला क्षेत्र की सुरक्षा करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें