लखनऊ में हुए चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर जिले के कई पुलिस कर्मियों में रोष है। दबी जुबान से वह अफसरों पर आरोपी सिपाहियों संग नाइंसाफी करने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी सिपाही की पत्नी के खाते में रुपये भेजे जाने की भी चर्चाएं हैं। जिले के सिपाहियों की इस मामले में एकजुटता की भनक लगते ही खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। हालांकि, घटना का कोई खुलकर विरोध नहीं कर रहा। बहुचर्चित विवेक हत्याकांड को लेकर जिले के पुलिस कर्मचारियों में भी आक्रोश बना हुआ है। हालांकि, कोई भी पुलिसकर्मी खुलकर विरोध नहीं कर रहा।
अंदरखाने विरोध नजर आ रहा है। दबी जुबान से वह अफसरों पर आरोपी सिपाहियों संग नाइंसाफी करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी सिपाही की पत्नी के खाते में रुपया भेजे जाने की भी चर्चाएं हैं। जिले की सिपाहियों की इस मामले मे एकजुटता की भनक लगते ही खुफिया एजेंसियां भी चौकन्नी हो चुकी हैं। लखनऊ कांड के बाद प्रदेश भर के पुलिस कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। जिले में तैनात पुलिसकर्मियों में भी सुगबुगाहट देखी जा रही है।
हालांकि, अफसरों के निर्देश के बाद कोई खुलकर तो कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबान से यह जरूर कहना है कि अधिकारियों ने आरोपी सिपाहियों के साथ गलत किया है। यह भी चर्चा है कि जिले के कई पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी सिपाही की पत्नी के खाते में रुपये तक भेजे हैं। हालांकि, किसी ने अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।