फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सस्ते घर का तोहफा, पीएम ने कहा- पहले पैसे देने पर भी नहीं मिलता था मकान

Fri, 01 Jan 2021 12:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। पीएम मोदी के ये कार्यक्रम शहरी भारत की रूप रेखा बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे। इस समारोह में आवास और शहरी मामलों के हरदीप सिंह पुरी समेत त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:37 PM, 01-Jan-2021

मोदी ने कहा कि इसका एक कारण बैंक की ऊंची ब्याज दर, कर्ज मिलने में होने वाली दिक्कतें भी था। उन्होंने कहा कि घरों की कीमतें इतनी ज्यादा हो गईं थी कि अपने घर का भरोसा टूटने लगा था। एक वजह ये थी कि कानून हमारा साथ देगा या नहीं, हाउसिंग सेक्टर की ये स्थिति थी कि लोगों को शंका थी कि गड़बड़ हो जाने की स्थिति में कानून उनका साथ नहीं देगा।

12:30 PM, 01-Jan-2021

अपना घर सभी का सबसे बड़ा सपना होता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर। वो घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं। लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर। वो घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं। लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश का फोकस गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतों पर है। अब देश ने शहर में रहने वाले लोगों की संवेदनाओं और उनकी भावनाओं को प्राथमिकता दी है।

12:28 PM, 01-Jan-2021

आशा इंडिया प्रोग्राम चलाया जाएगा

देश में ही आधुनिक हाउसिंग तकनीक से जुड़ी रिसर्च और स्टार्टअप्स को प्रमोट करने के लिए आशा इंडिया प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से भारत में ही 21वीं सदी के घरों के निर्माण की नई और सस्ती तकनीक विकसित की जाएगी।
 

विज्ञापन
12:25 PM, 01-Jan-2021

आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रोसेस से बनेंगे आवास

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रोसेस से बनेंगे। इसमें कंस्ट्रक्शन का समय कम होगा और गरीबों के लिए ज्यादा affordable और कम्फर्टेबल घर तैयार होंगे।

12:25 PM, 01-Jan-2021

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट अब देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारिकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी।

विज्ञापन
12:04 PM, 01-Jan-2021

रोजाना बनेंगे ढाई से तीन घर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई ऊर्जा के साथ, नए संकल्पों के साथ और नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का आज शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि ये 6 प्रोजेक्ट वाकई लाइट हाउस यानी प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। ये 6 प्रोजेक्ट देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत देश के 6 शहरों में 365 दिनों में 1 हजार मकान बनेंगे। पीएम ने कहा कि इसका मतलब ये है कि रोजाना ढाई से तीन मकान बनेंगे। उन्होंने इंजीनियर, विद्यार्थियों और प्रोफेसरों से अपील की कि वे इन साइटों पर जाएं और इन प्रोजेक्ट का अध्ययन करें। पीएम ने इन सभी प्रोजेक्ट के लिए विदेशी तकनीक का सहारा लिया गया है, आप इसका अध्ययन करें और ये देखें कि क्या ये भारत के लिए सही है या फिर इसमें कुछ सुधार की गुंजाइश है।

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव आइडिया पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आवास योजना के लिए चयनित सभी शहरों में अमेरिका, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड और कनाडा समेत अलग-अलग देशों की तकनीक का इस्तेमाल कर घर बनाने के बारे में जानकारी दी।




 

11:52 AM, 01-Jan-2021

मुख्यमंत्री योगी बोले, मील का पत्थर साबित होगा यह प्रोजेक्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,विश्वास के साथ कहा जा सकता है लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। आदरणीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में यूपी ने आज जो स्थान प्राप्त किया, मैं पीएम जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन को श्रेय देता हूं।
 
 

11:39 AM, 01-Jan-2021

इस कार्यक्रम में आवासीय और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।


 

11:36 AM, 01-Jan-2021

शिवराज ने इंदौर के चयन के लिए आभार जताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए चयनित छह शहरों में  इंदौर को चयनित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। साथ ही कहा कि आवास योजना को जल्द पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी कि ये प्रोजेक्ट बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरा हो।
 
 

11:30 AM, 01-Jan-2021

केंद्र सरकार इन शहरों में बनाएगी भूकंपरोधी मकान

एलएचपी के तहत केंद्र सरकार छह शहरों- इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ और राजकोट में 1,000-1000 से अधिक मकानों का निर्माण करेगी।

11:07 AM, 01-Jan-2021

नए साल पर सस्ते घर का तोहफा, पीएम ने कहा- पहले पैसे देने पर भी नहीं मिलता था मकान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत 6 राज्यों में इन कार्यक्रमों की आधारशिला रखी है। पीएम मोदी के ये कार्यक्रम शहरी भारत की रूप रेखा बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे। 
 

क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट?
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु को चुना गया है। केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें