फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटीसी घोटाला: जदयू सांसद ने किया इस्तीफा देने से इनकार

Sat, 16 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली, पटना

सार

  • अनिल साहनी बोले, सबसे पहले मैंने शिकायत की और मुझे ही फंसा दिया गया
  • दायर करेंगे मानहानि का मुकदमा
  • उपराष्ट्रपति के फैसले पर सवाल उठाया
विज्ञापन
JD-U MP Anil Saha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना हवाई यात्रा किए ही इसके नाम पर करीब 24 लाख रुपये का भुगतान लेने के आरोपी बिहार से जदयू के राज्यसभा सांसद अनिल कुमार साहनी ने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। लीव एंड कंसेशन (एलटीसी) घोटाले में खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। जब उन्होंने कुछ गलत ही नहीं किया तो फिर नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों दें।
विज्ञापन


साहनी पर आरोप है कि उन्होंने सांसदों को 35 बार हवाई सफर करने संबंधी प्रावधान (एलटीसी) का दुरुपयोग किया। उन्होंने यात्रा तो नहीं की, मगर फर्जी बिल के आधार पर करीब 24 लाख रुपये का भुगतान ले लिया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने भी इस मामले में सीबीआई को सांसद के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। दूसरी तरफ, साहनी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। साहनी ने कहा कि वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। साहनी के अनुसार इस गड़बड़ी को सबसे पहले उन्होंने ही उजागर किया था।

उन्होंने 2013 में ही इस मसले पर पत्र लिखकर सचिवालय को बताया था, लेकिन अब उन्हें ही इसमें जबरन फंसाया जा रहा है। अंसारी के फैसले पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि सीबीआई रिपोर्ट के बाद उन्हें कम से कम आरोपों के संबंध में पूछना चाहिए था, लेकिन सभापति ने उनसे कोई बात नहीं की। साहनी ने आरोप लगाया कि वह उस गिरोह के शिकार बन गए, जो सांसदों के लिए एलटीसी के वास्ते फर्जी बिल जुटाने का काम करता है। सीबीआई ने साहनी के खिलाफ एलटीसी घोटाले में कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लिए आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी ट्रैवल एजेंट अनूप सिंह, एयर इंडिया के अधिकारी रहे एनएस नायर और अरविंद तिवारी के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें