फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच शंकाओं को गहरा किया: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

Fri, 19 Feb 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने भारतीय सेना और चीनी पीएलए के बीच शंकाओं को गहरा कर दिया है और इस वायरस ने सीमा प्रबंधन संबंधी प्रोटोकॉल को प्रभावित किया है।

विज्ञापन


पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने यहां फोर्ट विलियम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाए गए कि कोरोना वायरस चीन के साथ लगती उत्तरी सीमाओं पर तैनात इकाइयों में न फैले।

उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी ने आपसी शंकाओं को गहरा किया और सीमा प्रबंधन संबंधी कामकाजी प्रोटोकॉल को प्रभावित किया। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने कहा कि पूर्वी कमान ने उच्च स्तर की सतर्कता बरती और हर प्रकार की अप्रिय घटना को रोका।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वी कमान में चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन किया गया और अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के अनुसार बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि गलवान घटना के बाद से चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्व हैं, लेकिन अभियान संबंधी तैयारियों में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


गलवान घाटी में पिछले साल 15 जून को चीनी बलों के साथ संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीनी सेना के जवान भी इस दौरान हताहत हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें