फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र सेना के नए उप-प्रमुख बने, बीएस राजू आर्मी कमांडर बनाए गए

Thu, 16 Feb 2023 02:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के वर्तमान उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।
विज्ञापन
Lt Gen MV Suchindra Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सेना के वर्तमान उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल राजू का सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यकाल केवल 10 महीने का था। जनरल मनोज पांडे के सेना प्रमुख बनने के बाद उन्होंने एक मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। अब लेफ्टिनेंट जनरल राजू की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार लेंगे, जो वर्तमान में सेना के उप-प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं।

वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि (NSR Subramani) को सेना के कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह लखनऊ में सेना की मध्य कमान के नए कमांडर होंगे। वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणी एक इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक सख्त टास्कमास्टर के रूप में जाने जाते हैं। मध्य कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखभाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें