केंद्र सरकार के एलपीजी सब्सिडी में हुए लाभ के दावे पर आप आदमी पार्टी के नेता और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कहते हैं "मोदी जी का झूठ पकड़ा गया।" 'द हिंदू' में छपी एक खबर के अनुसार संसद के इस सत्र में कॉम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल एक रिपोर्ट संसद में पेश करने वाली है।
इस रिपोर्ट के अनुसार केंद्र का दावा कि दोतरफा कदम उठा कर केंद्र ने आर्थिक वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 में 22,000 करोड़ रुपये बचाए हैं। सरकार का दावा है कि सरकार ने सब्सिडी की पैसा सीधे बैंक खाते में देने और लोगों को खुस आगे बढ़ कर सब्सिडी वापस करने के बाद ये फायदा हुआ है।
लेकिन अखबार ने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से बताया है कि रिपोर्ट के अनुसार इन दो कदमों से सरकार को मात्र 200 करोड़ रूपये का फ़ायदा हुआ है। जबकि बाकी रुपये का फायदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कामतों में कमी के कारण हुआ है।