बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में सोमवार से 59 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में भी 2.89 रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि, सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि का अनुमान हमने 29 सितंबर की खबर में लगा लिया था।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव के चलते अब दिल्ली में सब्सिडी वाला एलपीजी सिलिंडर 502.4 रुपये का मिलेगा।
आईओसी के मुताबिक, सब्सिडी वाली घरेलू गैस में 2.89 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि मुख्य रूप से जीएसटी के कारण हुई है। अक्तूबर में उपभोक्ताओं के खाते में 370.60 रुपये पहुंचेंगे, जबकि सितंबर में 320.49 रुपये पहुंचते थे।