फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर विवाद: जयंत पाटिल बोले- माहौल खराब करने की हो रही कोशिश, राज ठाकरे के बाद जल्द सामने आएंगे ओवैसी

Sat, 16 Apr 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जयंत पाटिल ने कहा कि, उनकी पार्टी हनुमान जयंती के साथ 'इफ्तार' का आयोजन कर रही है क्योंकि राकांपा सभी धर्मों को समान भाव से देखती है। 
विज्ञापन
जयंत पाटिल - फोटो : twitter.com/Jayant_R_Patil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच राकांपा नेता व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि, इससे महाराष्ट्र का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के बयान जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी को सामने लाएंगे, जिससे महाराष्ट्र का सांप्रदायिक तनाव शुरू हो जाएगा। 

 

राकांपा की 'परिवार संवाद यात्रा' में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हनुमान जयंती के साथ 'इफ्तार' का आयोजन कर रही है क्योंकि राकांपा सभी धर्मों को समान भाव से देखती है। मनसे प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए पाटिल ने कहा कि कुछ दल ईंधन, सीमेंट और स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को दबाने के बजाय हनुमान चालीसा पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


नफरत की राजनीति नहीं चाहते लोग 

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश के लोग नफरत की राजनीति नहीं चाहते हैं। वे अब भाजपा को संरक्षण नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों ने विकास के लिए चुना था, लेकिन मौजूदा स्थिति ऐसी है कि बांग्लादेश की मुद्रा भारतीय रुपये से ज्यादा मजबूत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें