महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी लाउडस्पीकर विवाद गहरा गया है। यहां हिंदूवादी संगठन श्री राम सेना के एलान के बाद सोमवार सुबह पांच बजे से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने हुबली व मैसूर के हनुमान मंदिर में भजन गाए। इस दौरान लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
नाकाम रही राज्य सरकार
रविवार को प्रमोद मुथालिक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, राज्य सरकार यहां मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। ख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र को वैसी ही हिम्मत दिखानी चाहिए, जैसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां दिखाई है। योगी आदित्यनाथ ने वहां धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है और अन्य को अनुमति योग्य सीमा तक आवाज सीमित रखने का निर्देश दिया है।