केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम राणे के स्वामित्व वाली कंपनी आर्टलाइन प्रॉपर्टीज प्रा. लि. ने डीएचएफएल से 25 करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज की यह रकम बढ़कर 27.13 करोड़ रुपये हो गई है।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम और बेटे नीतेश राणे के खिलाफ पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। यह कार्रवाई दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लि (डीएचएफएल) से लिए गए कर्ज को नहीं चुकाने के मामले में की गई है। विधायक नीतेश राणे ने कहा है कि वह हाईकोर्ट में इसका जवाब देंगे। पुणे पुलिस के उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे ने कहा कि यह नोटिस 3 सितंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि नीतेश राणे के स्वामित्व वाली कंपनी नीलम होटल्स ने भी डीएचएफएल से 40 करोड़ कर्ज लिया था, जिसमें से 34 करोड़ बकाया है। उन्होंने कहा, लंबे समय से कर्ज का भुगतान नहीं होने से यह रकम एनपीए हो गया है।
इसी वजह से राणे की पत्नी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि लुक आउट नोटिस जिस किसी के नाम पर जारी होता है वह देश से बाहर नहीं जा सकता। ऐसे में गिरफ्तारी का सवाल नहीं है।