फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने ली कोर्ट की शरण, CBI ने जारी किया है लुकऑउट नोटिस

Fri, 04 Aug 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने मद्रास हाईकोर्ट की शरण ली है। उन्होंने सीबीआई की ओर से जारी लुकऑउट नोटिस को रद्द करने की गुहार लगाई है। कार्ति ने कोर्ट से अपील की है कि इस लुटऑउट नोटिस को खारिज किया जाए। दरअसल, सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी की है, जिसके मुताबिक उन्हें देश छोड़कर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके लिए उन्हें पूर्व सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


कार्ति चिदंबरम देश के पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता पी. चिदंबरम के पुत्र हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार कर काफी दौलत इकट्ठा की। उनपर विदेशी मुद्रा के भी हेर-फेर के आरोप हैं। कार्ति चिदंबरम के खिलाफ बड़े पैमाने पर सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इसी कड़ी में सीबीआई ने लुकऑउट नोटिस जारी किया है, ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें। 

पूर्व मंत्री चिदंबरम के बेटे कार्ती को सीबीआई ने भेजा एक और नोटिस

इस लुकऑउट नोटिस में कार्ति को बताया गया है कि अगर विदेश जाना जरूरी है भी, तो उन्हें सीबीआई और ईडी को इसकी पहले से जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें अपनी यात्रा के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बावजूद वो तबतक देश नहीं छोड़ सकते, जबतक जांचकर्ता उन्हें मंजूरी न दे दें।
विज्ञापन


कार्ति चिदंबरम ने सभी आरोपों को नकारा है और कहा है कि ये सारे मामले राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन

कार्ति चिदंबरम पर ये भी हैं आरोप 

1- ईडी ने इस साल 17 अप्रैल को वासन हेल्थकेयर और इसके प्रमोटर कार्ति और एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग को 2307 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा घोटाले में नोटिस जारी किया। फेमा मामले में भी कंपनी, कार्ति और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ नोटिस जारी हुए हैं। एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग को वासन हेल्थ केयर के शेयर विदेशी निवेशकों को बेचने के आरोप में नोटिस जारी किए गए। एडवांटेज चिदंबरम के रिश्तेदार की कंपनी है। 
2- पी. चिदंबरम पर एयरसेल-मैक्सिस डील को भी मंजूरी देने का आरोप है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए एफआईपीबी ने एयरसेल-मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी। इसके लिए ली गई रिश्वत की रकम पूरी तरह कार्ति चिदंबरम के विदेशी खाते में जमा की गई।  

इन कंपनियों के खिलाफ केस 
सीबीआई ने इस मामले में आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों इंद्राणी और पीटर मुखर्जी, कार्ति चिदंबरम और उनकी कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विस और पद्मा विश्वनाथन और उनकी कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंस्लटिंग के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्ट तरीके अपनाने, लोकसेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक  दुराचरण का आरोप लगाया है।

कार्ति के इन सौदों पर भी है सीबीआई की नजर  2006 में एक कॉटन मिल के 845 लाख रुपये का सौदा  अमेरिका के लावेयर स्थित एक कंपनी से मिले 5.46 लाख डॉलर पर  अर्जेंटीना में खेती की जमीन खरीदने से जुड़े दस्तावेजों पर  रेस के घोड़ों और पेंटिंग्स में निवेश पर  डीएलएफ गुड़गांव और चेन्नई में फ्लैट खरीद पर ब्रिटेन में रेस्तराओं में निवेश पर  अफगानिस्तान में एलपीजी आयात सौदे पर   ब्रिटेन की एक फर्म में 24 लाख डॉलर के निवेश प्रस्ताव पर  दक्षिण अफ्रीका में वाइन एस्टेट खरीदने से जुड़े दस्तावेजों पर  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें