लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI
नए कृषि कानून को लेकर देश में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने किसान आंदोलन का समर्थन करने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हो गए। इस दौरान लंदन की पुलिस ने वहां स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।