फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी; जांच में अफवाह निकली खबर, पकड़ा गया संदिग्ध

Tue, 25 Jun 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

चेकइन प्रक्रिया सुबह के 10:30 बजे समाप्त हो गई थी और विमान अपने निर्धारित समय 11:50 बजे उड़ान भरने वाला था। फोन के जरिए धमकी देने वाले को पकड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन जाने वाली एयर इंडिया के एक विमान को बम में मंगलवार को बम होने की धमकी दी गई। हालांकि, तलाशी के बाद विमान में कुछ भी नहीं मिला। धमकी भरा कॉल करने के संदेह में कोच्ची एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने फ्लाइट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


कोच्ची एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया। उन्होंने इस बयान में कहा, "विमान AI 149 में बम होने की धमकी मुंबई में एयर इंडिया कॉल सेंटर को मिली। फ्लाइट कोच्ची से लंदन गैटविक जा रही थी। कोच्ची एयरपोर्ट और एयर इंडिया को अलर्ट किया गया। इसकी जांच के लिए तुरंत बम खतरा आकलन समिति का गठन किया गया।"

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एयरपोर्ट सुरक्षा ग्रुप, एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों और इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम द्वारा जांच की गई। विमान को एक अलग पार्किंग स्थान पर ले जाकर तलाशी लिया गया। बता दें कि चेकइन प्रक्रिया सुबह के 10:30 बजे समाप्त हो गई थी और विमान अपने निर्धारित समय 11:50 बजे उड़ान भरने वाला था। फोन के जरिए धमकी देने वाले को पकड़ने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान की गई। धमकी भरा कॉल 29 वर्षीय सुहैब ने की थी। वह मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


सुहैब अपनी बीबी और बच्चे के साथ कोच्ची एयरपोर्ट के प्रस्थान विभाग में चेक इन कर रहा था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जांच के लिए उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें