फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोकसभा अध्यक्ष लेंगी विशेषाधिकार हनन पर फैसला

Sun, 07 Jan 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली के विशेषाधिकार हनन के मामले पर अब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को फैसला लेना होगा। राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायूड ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आए विशेषाधिकार हनन के नोटिस को लोकसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन

 
राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने अपने फैसले में कहा है कि राहुल गांधी चूंकि राज्यसभा के सदस्य नहीं हैं इसलिए नियमों के अनुसार राज्यसभा उन्हें नोटिस जारी नहीं कर सकता है। लिहाजा इसे लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन को भेज दिया है।

पढ़ें- बसपा कर रही है ये तैयारियां,  इसी महीने घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने वाले राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को भी सभापाति से अपने नोटिस को लेकर पूछताछ की थी जिस पर उन्होंने जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया था। दरअसल विवाद की वजह राहुल गांधी का एक ट्वीट बना जो उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान किया था। राहुल ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री पर कमेंट करते हुए जेटली के लैटर गलत लिखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें