देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सात चरणों में मतदान के बाद 23 मई को देश की सरकार तय हो जाएगी। इधर, सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं।
जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
मंगलवार को हम जब उत्तर प्रदेश के एटा लोकसभा क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचे, तो यहां चुनावी मुद्दों पर सबने बेबाकी से अपनी बात रखी।