फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील को लेकर लोकसभा में विपक्ष का आज फिर हंगामा

Fri, 08 Feb 2019 12:43 PM IST
अजय सिंह भाषा,नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के कारण शुक्रवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

विज्ञापन

 

सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी बीच कांग्रेस के सदस्य एक अंग्रेजी अखबार की खबर की कतरन हाथ में लेकर आसन के समीप आ गये। राफेल मुद्दे से जुड़ी खबर की कतरन दिखाते हुए विपक्षी सदस्य चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे।
 

कांग्रेस के साथ ही वामपंथी दल, तेलुगूदेशम पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी आसन के समीप आ गये और राफेल मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे। शोर-शराबे के बीच ही कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने आपदा प्रबंधन कोष से संबंधित प्रश्न का उत्तर दिया। हालांकि हंगामा थमता नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि विपक्षी दल लंबे समय से राफेल सौदे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं और इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें