फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: निशिकांत दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकपाल ने खारिज की, अमिताभ ठाकुर ने लगाए थे ये आरोप

Wed, 14 Jan 2026 05:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत खारिज हो गई है। एक्टिविस्ट के तौर पर अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी के पास ज्ञात आय से अधिक संपत्ति है। लोकपाल के सामने लाई गई इस शिकायत को खारिज करते हुए लोकपाल ने कहा है कि शिकायत आधार हीन और तथ्यों से परे थी। संस्था ने यह भी कहा है कि शिकायत को देखकर यह लगता है कि यह स्वयं सांसद की बजाय उनकी पत्नी को कटघरे में खड़े करने के इरादे से दाखिल की गई थी। 

विज्ञापन


अपने 134 पेज के ऑर्डर में लोकपाल ने कहा है कि अमिताभ ठाकुर ने निशिकांत दुबे पर ये आरोप उन तथ्यों के आधार पर लगाए थे जिसे स्वयं सांसद ने 2009 और 2024 के चुनावी हलफनामे में चुनाव आयोग के सामने पेश किए थे। ठाकुर ने निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी की आय में वृद्धि होने के आधार पर ये आरोप लगा दिए थे, जबकि ये जानकारी स्वयं दुबे ने ही लोगों के सामने रखी थी। ठाकुर ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस शिकायत के बारे में लोगों को जानकारी दी थी। 

लोकपाल ने माना है कि यह संस्था के सामने लाए गए विषयों की गोपनीयता को बनाए रखने के नैतिक मानदंडों का उल्लंघन करता है। इसके बारे में ठाकुर को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। संस्था ने इस विषय पर दुबे को ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की छूट दी थी। संस्था ने ठाकुर के रवैये की भी कड़ी आलोचना की थी।  
विज्ञापन


झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे अपनी तेज तर्रार शैली के लिए अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। अपनी आक्रामक शैली और ठोस तथ्यात्मक आलोचना कर वे कई बार विपक्ष की परेशानी बढ़ा देते हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद भी दुबे ने दावा किया था कि उनके निजी-सार्वजनिक जीवन में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसको आधार बनाकर इस तरह के आरोप उन पर लगाए जा सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें