फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल में शिकायत का फार्मेट जल्द जारी करेगी सरकार

Thu, 16 May 2019 08:50 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकपाल सदस्य - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकपाल से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक प्रारूप लाने जा रही है। नियमों के हिसाब से केंद्र द्वारा अधिसूचित फॉर्म में ही शिकायत दर्ज की जाएगी। कार्मिक मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यह फॉर्म जल्द ही सार्वजनिक उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह फॉर्म अधिसूचित नहीं किया गया है लेकिन लोकपाल ने इस साल 16 अप्रैल तक सभी प्रकार से भेजी गईं शिकायतों की छंटनी का निर्णय लिया है। 

लोकपाल की वेबसाइट

उधर, गुरुवार को लोकपाल अध्यक्ष जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने आठों सदस्यों की मौजूदगी में विभाग की वेबसाइट - www.lokpal.gov.in का शुभांरभ किया। वेबसाइट के मुताबिक लोकपाल का पता अब भी चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल ‘द अशोक’ ही है। कुछ दिनों पहले सरकार ने बताया था कि लोकपाल के लिए दफ्तर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 23 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त जस्टिस घोष को लोकपाल के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें