भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर बड़ा बयान दिया है। फिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।
कमल हासन ने क्या कहा था?
दरअसल, नाथूराम गोडसे का नाम इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत का पहला नाथूराम गोडसे था। इसके बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया और सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ा।
64 साल के राजनेता कमल हासन ने 13 मई को तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कहा था, 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।'