फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पत्रकार को भ्रष्टाचार के बारे में लिखना पड़ा महंगा, पुलिस ने बुरी तरह से पीटा, फिर जंजीर से बांध दिया पैर

Fri, 08 Apr 2022 04:43 PM IST
Amit Mandal एएनआई, बालासोर

सार

पत्रकार का दावा है कि उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया था। यहां उनका मोबाइल छीन लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन
पत्रकार को पुलिस ने चेन से बांधा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में एक पत्रकार को नीलगिरी पुलिस थाना क्षेत्र के भ्रष्टाचार के बारे में लिखने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बालासोर में एक पत्रकार लोकनाथ दलेई को कथित तौर पर जिले के नीलगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के संबंध में समाचार प्रकाशित करने की ऐसी सजा मिली जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। पहले पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा फिर एक पैर जंजीर से बांध दिया। मामला सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस थाने बुलाकर बुरी तरह से पीटा
दलाई का कहना है कि उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया था। यहां उनका मोबाइल छीन लिया गया और प्रभारी निरीक्षक द्रौपदी दास ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। जब वह पिटाई से बेहोश हो गए, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर को जंजीर से बांध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा मानवाधिकार आयोग (OHRC) ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। ओएचआरसी ने बालासोर पूर्व रेंज के आईजी को 15 दिनों के भीतर मामले में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें