फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के लोकायुक्त पर जानलेवा हमला, ऑफिस में चाकू से किए गए कई वार

Wed, 07 Mar 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के लोकायुक्त पी. विश्वनाथ शेट्टी पर उनके बंगलूरू स्थित ऑफिस में ही जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना से राज्य में तनाव की स्थिति है। बता दें की शेट्टी पर यह हमला उनके ऑफिस में ही कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाकर अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


लोकायुक्त शेट्टी अपने ऑफिस में मौजूद थे तभी एक हमलावर उनके ऑफिस में घुस गया और चाकू से जज शेट्टी पर लगातार तीन बार हमले किए। एक केस की सुनवाई के दौरान लोकायुक्त पर हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। 

घटना के बाद बंगलूरू पुलिस कमिशनर टी सुनील ने बताया कि 'आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्नीचर की आपूर्ति के लिए 15-17 कर्माचारियों के खिलाफ शिकायत की थी।'
विज्ञापन






बता दें कि लोकायुक्त का अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि लोकायुक्त शेट्टी खतरे से बाहर हैं।

वहीं लोकायुक्त पर हुए इस हमले के बाद सियासी गरमागरमी भी शुरू हो गई है। सीएम सिद्धारमैया ने अस्पताल पहुंचकर जज शेट्टी का हालचाल लिया है। 

मामले में प्रत्यक्षदर्शी वकील जय अन्ना ने बताया, एक व्यक्ति ने जज की हत्या करने की कोशिश की। उसने जज को तीन बार चाकू से मारा। इस घटना के दौरान जज फर्श पर गिर गए। तो आप देख सकते हैं कि किस तरह की सुरक्षा सिद्धारमैया सरकार ने हमें उपलब्ध कराई है। उनके मुताबिक राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। हमलावर शख्स को पकड़ लिया गया है और हथियार लेकर वो कैसे ऑफिस में घुसा इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


वहीं जेडी(एस) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा का आरोप है कि यह हमला लोकतंत्र की शक्ति भंग करने के लिए किया गया है। लोकायुक्त पर किया गया यह हमला लोकायुक्त के पद को खाली कराना है। बता दें की पी. विश्वनाथ शेट्टी कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व जज भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल जनवरी में कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें