फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- जल्द ही कागजरहित लोकसभा, बचेंगे करोड़ों रुपये

Thu, 01 Aug 2019 11:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बुधवार को सदन में कहा कि जल्द ही लोकसभा को कागजरहित बनाया जाएगा। जिससे कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल होने वाले कागजों की उपयोगिता कम करके करोड़ों रुपये बचाए जा सकते हैं।  इसके लिए सासंदों को अगले ढाई महीनों तक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि अगली हमारी पार्लियामेंट पेपरलेस हो, इसके लिए ढाई महीने आपको इसकी तैयारी करनी है और जब हम ढाई महीने बाद फिर आएं तो संसद के करोड़ों रुपये बचाएं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि संसद के एक-एक पैसे का उपयोग करें।' 

इस संबंध में जल्द ही कागज और ई-कॉपी के बारे में सदस्यों की प्राथमिकता पूछी जाएगी फिर उसके अनुसार कागज के प्रयोग में कमी लाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से कहा कि वह संसदीय पत्रों की ई-कॉपी के प्रयोग को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


इसे संसद के अगले सत्र से प्रभावी करने की योजना है। जो सदस्य ई-कॉपी के प्रयोग से इनकार करेंगे उन्हें कागज का प्रयोग करने दिया जाएगा। इसके अलावा ओम बिड़ला ने कहा कि अगले सत्र से सांसदों को सदन में उनके भाषण देने के दो घंटे के अंदर मोबाइल पर उसकी क्लिप मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें