फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की मदद लेकर राहुल मान गए वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते : सुमित्रा महाजन

Thu, 24 Jan 2019 03:27 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
sumitra mahajan
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा की सियासत में एंट्री के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस मुद्दे पर अब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी राय रखी है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस  का महासचिव और पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह अच्छी महिला हैं और राहुल जी ने भी मान लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते इसलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह अच्छी बात है।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका को पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने को परिवाद का राज्याभिषेक बताया। उन्होंने कहा था कि यह राहुल गांधी की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा है। नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।

 
वहीं उत्तरप्रदेश में भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि आधिकारिक रूप से प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया दिया गया है, हर किसी को पता है यह परिवार की पार्टी है। यह राहुल गांधी की नाकामी का पहला एलान है। उन्हें यह बताना चाहिए कि परिवारवादी सोच पर उनकी क्या राय है?
विज्ञापन


बता दें कि गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटाकर प्रियंका गांधी को पूर्वांचल और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में प्रभार ग्रहण करेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें