फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल रूस रवाना

Tue, 11 Jul 2017 03:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sumitra Mahajan
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अगुवाई में संसदीय प्रतिनिधिमंडल दल सोमवार को पांच दिवसीय रूस यात्रा के लिए रवाना हो गया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की संसदों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि  12 जुलाई को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन विशेष सम्मान के साथ रूस की संसद ड्यूमा को संबोधित करेंगी। अपनी रूस यात्रा के दौरान भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल दल वहां की संसद ड्यूमा के अध्यक्ष वी वी वोलोडिन और संघीय परिषद के अध्यक्ष वी आई मैटविंको से मुलाकात करेंगे।  
विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल दल में वीरेंद्र कुमार, सीपी नारायण, नलिन कुमार कतील, मोहम्मद सलीम और हेमा मालिनी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें