फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Speaker: ओम बिरला बोले- भारतीय डॉक्टर अपनी क्षमता के कारण भारत ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं

Sat, 12 Nov 2022 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सभी छात्र मानवता और राष्ट्र की सेवा की भावना से स्वस्थ एवं निरोगी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारत के युवा नये एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं...
विज्ञापन
स्पीकर ओम बिरला महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज एंड टेक्नॉलोजी के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बिरला ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के अंदर योग्यता के साथ साथ मानवीय संवेदना का दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसीलिए यह आवश्यक है कि सभी मेडिकल छात्र मानवीय संवेदना की दृष्टि से अपने कार्य करें।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने याद दिलाया कि मेडिकल साइंस में पिछले दशकों में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं। नई रिसर्च और इनोवेशन के आधार पर नई तकनीक ने चिकित्सा के क्षेत्र को पूरी तरह से बदल दिया है। वैश्विक महामारी कोरोना का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि संक्रमण के दौरान सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सामूहिक संकल्प के साथ संघर्ष किया एवं सफलता प्राप्त की।

चिकित्सा क्षेत्र में नई खोजों को अपनाने पर बल देते हुए लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि आधुनिक विज्ञान और इनोवेशन को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ना होगा। भारत की युवा शक्ति के सन्दर्भ में बिरला ने कहा कि भारतीय डॉक्टर अपनी क्षमता के कारण भारत ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं।

देश में हेल्थ सेक्टर को मजबूत बनाने के विषय में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर हेल्थ केयर एवं रिसर्च इनोवेशन में समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले समय में जयपुर और राजस्थान देश में एक प्रमुख मेडिकल हब के रूप में विकसित हो।

अंत में सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सभी छात्र मानवता और राष्ट्र की सेवा की भावना से स्वस्थ एवं निरोगी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारत के युवा नये एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज एंड टेक्नॉलोजी के इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन एंड रिसर्च इन मेडिसिन' का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें