फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: स्पीकर ओम बिरला ने की भारतीय रेलवे की तारीफ, सांसदों से कहा- रेल कर्मियों के योगदान का सम्मान करें

Wed, 31 Jul 2024 11:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘रेलवे कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं। इसलिए संसद से उनके लिए एक अच्छा संदेश जाना चाहिए।’

विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक चर्चा के दौरान भारतीय रेलवे और इसके कर्मचारियों की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने, सदन में मौजूद सदस्यों से अनुरोध किया कि रेलवे कर्मियों के योगदान का सम्मान करें।  

विज्ञापन


‘हमें भारतीय रेलवे का सम्मान करना चाहिए’
लोकसभा में एक चर्चा के दौरान ओम बिरला ने कहा, ‘हमें भारतीय रेलवे और इसके कर्मचारियों की तारीफ भी करनी चाहिए। एक बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद, अधिकतर रेलगाड़ियां समय पर पहुंचती हैं।’लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘रेलवे कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं। इसलिए संसद से उनके लिए एक अच्छा संदेश जाना चाहिए।’

सदन में इन मुद्दों पर हो रही थी चर्चा
लोकसभा और राज्य सभा, दोनों ही सदनों में हालिया घननाक्रमों पर सांसदों के बीच जमकर बहस हुई। इन मुद्दों में वायनाड भूस्खलन, झारखंड में ट्रेन हादसा और दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत जैसे मुद्दे शामिल थे। चर्चा के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रेलवे कर्मियों की तारीफ भी की। आपको बता दें कि 22 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई थी। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें