फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस स्पीकर ने कहा, कर्नाटक विधान परिषद उपाध्यक्ष की मौत दुखद, उच्च स्तरीय जांच हो

Wed, 30 Dec 2020 03:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस एल धर्मगौड़ा के निधन पर दुख जताते हुए उनकी मृत्यु के घटनाक्रम की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मगौड़ा के निधन की दुखद खबर से व्यथित हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

विज्ञापन


बिरला ने आगे कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में उनके साथ सदन में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम लोकतंत्र की गरिमा पर कठोर आघात है। उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय.निष्पक्ष जांच आवश्यक है। संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और पीठासीन अधिकारियों की गरिमा व स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका दायित्व है।

बता दें कि कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा मंगलवार सुबह कर्नाटक के चिक्कामंगलुरु के कदूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए थे। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें